सामग्री :
आम
1 कि.ग्रा., नमक 100 ग्राम,
गुड़ या शक्कर 500 ग्राम, लाल मिर्च चूर्ण 30 ग्राम, धनिया 5 ग्राम, सौंफ 25 ग्राम, सोंठ एक ग्राम एवं लौंग (बिना फूल के)
5 ग्राम ।
विधि :
1. आम के
फलों का चुनाव, धोना, सुखाना तथा स्टेनलैस स्टील के चाकू से
काटना, आम के तेल युक्त अचार की तरह ही करें
।
2. गुड़
500 ग्राम या शक्कर में 250 ग्राम, पीने योग्य पानी मिला कर, आँच
पर चढ़ा एक तार की चाशनी बनायें ।
3. चाशनी
में सभी मसाले पीस कर मिलायें । अब इसमें
आम के टुकड़े मिलायें ।
4. धुली
तथा सूखी बरनी में मिश्रण भरें तथा ढक्कन अच्छे प्रकार से बंद कर स्वच्छ व सूखे
स्थान पर रखें । बीस से पच्चीस दिनों में अचार तैयार पायें ।
No comments:
Post a Comment
Thank You So Much