सामग्री :
नींबू
1 कि.ग्रा., नमक 200 ग्राम., लौंग 1 ग्राम, काली मिर्च 25 ग्राम, लाल मिर्च चूर्ण 25 ग्राम, अदरक 50 ग्राम एवं बड़ी इलायची 10
ग्राम ।
विधि:
1. दाग, धब्बे, कीट एवं रोग रहित, समान आकार तथा पीले अनुशंसित
रंग के रसीले नींबुओं की धोकर एवं सुखा कर
स्टेनलैस स्टील के धुले व सूखे चाकू से चार भाग में काट लें ।
2. सब नींबूओं
का रस निकालें । रस तथा छिल्के पृथक रखें
।
3. स्वच्छ
तथा सूखी बरनी में नींबू के टुकडे़ दबाकर
रखें तथा नींबू के रस की कुल मात्रा की
आघी मात्रा का रस ऊपर से नींबू की फाँकों में मिलायें ।
4. पाँच
दिन तक बरनी को अच्छी तरह ढककर रखें, फाँकों
का अनुशंसित रंग जब हल्का पीला हो जाये तब
नींबू की फाँकें बाहर निकाल कर,
इसमें मसाले व बारीक कटी हुये अदरक मिलायें तथा मिश्रण को बरनी में भरें एवं
नींबू का शेष रस ऊपर से मिलायें । बरनी अच्छी प्रकार से ढक कर रखें ।
5. बीस
से पच्चीस दिन में अचार तैयार पायें ।
6. बिना
रस के बचे हुये छिल्कों में भी उपरोक्त प्रकार से नींबू का रस तथा मसाला इत्यादि
मिलाकर नींबू के छिल्कों का अचार बनाया जा सकता है ।
No comments:
Post a Comment
Thank You So Much