Total Pageviews

आहार

Wednesday, 6 May 2026

ठोक्कू

सामग्री:

            कच्चे खट्टे आम 1 किलो, नमक 400-500 ग्राम, लाल मिर्च चूर्ण 200 ग्राम, हल्दी चूर्ण 750 ग्राम, राई दाल 75 ग्राम, मैथीदाने 75 ग्राम, हींग 4 ग्राम, तेल 500 ग्राम ।

विधि:

1.       अवकई की तरह ही आम का चुनाव करें ।

2.       आम को स्वच्छ पीने योग्य जल से धोयें एवं धूप में 1 घंटे तक साफ स्थान पर सूखने रखें ।

3.       आम को धुली एवं सूखी हुई छिलनी से छीलें तथा चाकू से काटकर गुठली हटा दें ।

4.       आम को स्टेनलैस स्टील की किसनी में किसें ।

5.       किसे हुये आम को धुले एवं सूखी बरनी में नमक के साथ हिला कर मिश्रित करें । मिश्रण को ढक्कन से ढक कर तीन दिन स्वच्छ स्थान पर रखें ।

6.       तीसरे दिन देखें, नमक एवं जल का घोल बर्तन के तल में एकत्रित पायेंगे ।

7.       नमक एवं जल के घोल तथा आम को अलग-अलग धूप में दो दिन तक सूखने के लिये रखें ।

8.       कुल मात्रा की आघी  मात्रा राई दाना तथा पूरी मात्रा मैथीदाना को सुखाकर एवं भूनकर चूर्ण बनायें । हींग को तेल में तलकर चूर्ण बनायें ।

9.       पूरा तेल गर्म करें और गर्म तेल में राई के दाने डालें एवं चिटकने दें ।

10.   किसा हुआ आम तथा सम्पूर्ण पिसे हुये मसाले को तेल में डालें एवं तब तक तलें जब तक अचार कड़ाही को छोड़ने न लगे । वायुरूद्ध बरनी  में  अचार को अच्छी प्रकार से बंद करें । लोहे की कड़ाही अथवा लोहे के चाकू इत्यादि का उपयोग कदापि न करें । स्टेंनलेस स्टील की कड़ाही तथा स्टेन्लैसचाकू इत्यादि का ही उपयोग करें।

No comments:

Post a Comment

Thank You So Much