कॉर्डियल :
साफ किये गये फलों का रस 40 प्रतिशत, शक्कर 25-27 प्रतिशत, जल, 1 से 2 प्रतिशत, सिट्रिक अम्ल आवश्यक मात्रा में पोटैशियम-मेटा बाय -सल्फाईट मिश्रित कर परिरक्षित उत्पाद कॉर्डियल होता है ।
सामग्री:
साफ किया गया नींबू का रस 1 लीटर, शक्कर 1.25 कि.ग्रा., जल 1 लीटर एवं पोटैशियम-मेटा-बाय -सल्फाईट 2.5 ग्राम ।
कॉर्डियल बनाने कि विधि :
1. नींबू का रस प्राप्त करने तक नींबू के शर्बत में दी गई प्रक्रिया अपनायें ।
2. संतरे के शर्बत में दी गई प्रक्रिया के अनुसार ही बोतलों को निर्जमीकृत कर कॉर्क द्वारा बंद करें तथा बिना हिलाये दो माह तक रखें ।
3. दो माह पश्चात प्रतिलम्बित पदार्थ (सस्पेंडैड मैटर) तल में एकत्रित हो जायेंगे ।
4. साफ रस, बोतल से उड़ेल कर धुले, साफ एवं सूखे बर्तन में रख लें ।
5. पीने योग्य जल में सिट्रिक अम्ल मिलाकर एक तार की साफ चाशनी बना कर रस में मिश्रित करें एवं शेष विधि संतरे के शर्बत की तरह अपनायें ।
बार्ली वॉटर (जौ का जल):
शर्बत में 30 प्रतिशत जौ का सत्व मिश्रित कर तैयार उत्पाद को बार्ली कहते हैं । यह विशेषकर बच्चों के लिये लाभदायी है । इसका उपयोग जल मिलाकर किया जाता है ।
लाईम बार्ली वॉटर (नींबू-जौ का सत्):
सामग्री:
नींबू का रस 1 लीटर, शक्कर 2 कि.ग्रा. एवं पोटैशियम-मेटा बाय -सल्फाईट 1 ग्राम ।
लाईम बार्ली वॉटर बनाने कि विधि:
1. जौ को महीन पीस कर 15 ग्राम आटे को 1.10 लीटर पीने योग्य जल में मिश्रित कर 5 मिनट जल में उबालें तथा इस प्रकार जौ का सत् तैयार होगा।
2. निर्धारित मात्रा में जौ के सत् में शक्कर मिश्रित करें तथा 10 मिनट उबालें ।
3. मिश्रण को ठंडा कर निर्धारित मात्रा में नींबू के रस को मिला कर 1 ग्राम पाटैशियम-मेटा-बाय-सल्फाईट मिश्रित करें ।
4. संतरे के शर्बत की तरह ही बोतल तैयार कर सत् भरें व बोतल वायुरूद्ध तरीके से बंद करें ।
आरेंज बार्ली बाटर (संतर जो का सत्):
सामग्री:
1. संतरे का रस 1 लीटर, शक्कर 1.5 कि.ग्रा. सिट्रिक अम्ल 10 ग्राम, जौ का आटा 15 ग्राम, पोटैशियम-मैटा-बाय-सल्फाईट 1 ग्राम एवं नारंगी अनुशंसित रंग आवश्यकतानुसार ।
आरेंज बार्ली बाटर बनाने की विधि:
लाईम बार्ली वॉटर की तरह ही ऑरैंज़ बार्ली वॉटर बनायें एवं बोतल में बंद करें ।
No comments:
Post a Comment
Thank You So Much