Total Pageviews

आहार

Thursday, 16 April 2026

बेल, फालसा, कमरख, तरबूज़, बादाम, आँवले का शर्बत

 सामग्री

रस 1 लीटर, शक्कर 750 ग्राम, जल 500 मि.ली., सिट्रिक अम्ल 15 ग्राम अथवा 15 नींबू का रस, पोटैशियम-मैटा-बाय-सल्फाईट 2 ग्राम एवं नारंगी रस आवश्यकतानुसार ।

बेल का शर्बत बनाने की विधि:

1. बड़े, पीले अनुशंसित रंग  के पके हुये  बेल को फोड़कर चम्मच अथवा चाकू द्वारा गूदा निकालें ।

2. गूदे की मात्रा के बराबर मात्रा में पीने योग्य जल को गूदे  के साथ मिश्रित कर 5 मिनिट तक उबालें ।

3. गूदे को संभलकर स्टेनलेस स्टील की छन्नी से छान कर रस प्राप्त करें । शेष विधि संतरे के शर्बत की विधि की तरह ही अपनाये

कमरख का शर्बत

सामग्री:

रस 1 लीटर, शक्कर 1 कि.ग्रा., सिट्रिक अम्ल 5 ग्राम अथवा 5 नींबू का रस, जल 250 मि.ली. एवं पोटैशियम-मैटा-बाय-सल्फाईट 2 ग्राम ।

कमरख का शर्बत बनाने की विधि:

1. बड़े व काले अनुशंसित रंग  के ताज़े , पके व रसीले जामुन का चुनाव करें ।

2. जामुन को छीलकर गुठली निकालें ।

3. गूदे को उबालकर मलमल के स्वच्छ व सूखे कपड़े में बाँध  कर व दबा कर रस निकालें ।

4. शेष विधि संतरों के शर्बत बनाने की तरह अपनायें ।

फालसा का पतला शर्बत:

सामग्री:

रस 1 लीटर, शक्कर 950 ग्राम एवं सोडियम बेजोयेट 2.0 ग्राम

विधि:

1. अच्छी तरह पके हुये  फल लें, गुठली अलग कर गूदे को 5 मिनट गर्म कर रस निकालें ।

2. रस को मलमल के स्वच्छ व सूखे कपड़े से छानें ।

3. संतरे के शर्बत की तरह ही फालसे का शर्बत बनायें । आवश्कता होने पर शर्बत में खाने योग्य लाल अनुशंसित रंग  मिलायें ।

तरबूज़   का शर्बत :

सामग्री:

रस 1 लीटर, शक्कर 750 मि.ली. सिट्रिक अम्ल 20 ग्राम अथवा 20 नींबू का रस, जल 250 मि.ली.  एवं सोडियम बैंज़ोयेट  2 ग्राम ।

तरबूज़   का शर्बत विधि:

1. तरबूज़   को संतरे की तरह धोयें ।

2. स्टेनलैस स्टील के धुले एवं सूखे चाकू से तरबूज़ को लंबे टुकडों में काट कर गूदा (लाल भाग मात्र) प्राप्त करें ।

3. मलमल के धुले एवं सूखे कपड़े में गूदे को बाँध कर दबायें एवं रस प्राप्त करें । क्रशर कम फिल्टर नामक यंत्र के द्वारा भी रस प्राप्त किया जा सकता है । शेष विधि संतरे के शर्बत की तरह अपनायें ।

बादाम का शर्बत:

सामग्री:

बादाम की गिरी 100 ग्राम, शक्कर 3 कि.ग्रा., जल 1 लीटर, सिट्रिक अम्ल 4 ग्राम, खसखस दाना 100 ग्राम, छोटी इलायची 5 ग्राम, काली मिर्च 50 ग्राम, ककड़ी का बीज 5 ग्राम, कुम्हड़े का बीज 5 ग्राम, खरबूज का बीज 5 ग्राम, गुलाब जल 200 मि.ली. एवं केवड़ा 100 मि.ली.।

विधि:

1. बादाम की गिरी को एक घंटे पीने योग्य जल में भिगोकर छिल्का निकालें ।

2. खरल में बादाम, गुलाब जल एवं केवड़ा एक साथ पीसें

3. अन्य मसाले  पीसें 

4. पिसी गिरी को गुलाब जल में घोलकर छानें ।

5. शक्कर की एक तार की चाशनी बनायें । इसमें गिरी, मसाले एवं रस मिश्रित कर एक उफान तक उबालें । ठंडाकर छानें । संतरे के शर्बत की तरह ही बादाम के शर्बत हेतु बोतल तैयार कर शर्बत भरें एवं बोतल बंद करें ।

आँवले का शर्बत

सामग्री:

रस 1 लीटर, शक्कर 2 कि.ग्रा., नमक 20 ग्राम एवं पोटैशियम-मैटा-बाय-सल्फाईट 0.5 ग्राम ।

आँवले का शर्बत विधि:

1. बड़ा, दाग, धब्बे, कीट एवं रोग रहित एवं गूदे  वाले तथा कम रेशे वाले फलों का चुनाव करें ।

2. पीने योग्य जल से धोयें ।

3. एक सप्ताह तक नमक के 2 प्रतिशत घोल 98 मि.ली. जल में 2 ग्राम नमक में फलों को रखें ।

4. अच्छी तरह फलों को धोयें तथा जल में 10 से 15 मिनट उबालें ।

5. पुनः आँवले के बराबर मात्रा में जल लेकर फलों को मसलें, बीज अलग कर लें ।  रस को मलमल के धुले तथा सूखे कपड़े से छानें ।

6. छने रस में शक्कर उबालकर शक्कर की सम्पूर्ण मात्रा घोलें ।

7. संतरे के शर्बत की तरह ही आँवले के शर्बत के लिये बोतलें तैयार कर शर्बत भरें ।

No comments:

Post a Comment

Thank You So Much